Ad

मालदा आम

मालदा आम की विशेषताएं

मालदा आम की विशेषताएं

दोस्तों गर्मी शुरू होते ही फलों का राजा बाजारों और दुकानों में अपनी दस्तक देना शुरू कर देता है। आम की डेढ़ सौ किस्मों में से हर तरह की किस्मों में सबसे मशहूर मालदा आम की किस्म हैं। जो अपनी अद्भुत मिठास के लिए जानी जाती है। आम की मालदा किस्म की टक्कर कोई और आम की किस्म बिल्कुल भी नहीं दे सकती है। जो स्वाद आपको मालदा में मिलता है वह आपको और कहीं भी नहीं मिल सकता।

मालदा आम:

मालदा आम दिखने में पीले रंग के होते हैं। शुरुआत में इनका रंग पूरी तरह से हरा होता है धीरे-धीरे यह अपने हरे रंग को छोड़ते हुए पूरे पीले रंग को धारण कर लेते हैं। मालदा आम रेशेदार और स्वाद में बेहद ही मीठे होते हैं। मालदा आम के गुच्छे काफी अच्छे होते हैं जिससे आप जूस की बहुत सारी मात्रा को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप मालदा आम को ऐसे ही खाते हैं तो आपके मुंह में इनके ढेर सारे रेशे आते हैं जिससे इनका स्वाद और भी बेहतर लगता है। मालदा आम कि यह खूबी है कि यह दुबारा बीज के रूप में सिकुड़ कर फिर बीज रूप धारण कर लेते हैं। मालदा आम के छिलके हल्के होते हैं और इनमें बहुत गठीला पन होता है। मालदा आम खाने वाले यह दावा करते हैं यदि आपने मालदा आम नहीं खाया तो आपने आम का स्वाद ही नहीं जाना है। जो एक बार मालदा आम खा लेता है उसको दोबारा कोई आम की किस्म नहीं पसंद आती हैं।

ये भी पढ़ें: केसर आम की विशेषताएं

मालदा आम का उत्पादन:

मालदा आम मुख्य रूप से भारत में स्थित पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के राजशाही में उगता है। मालदा आम को देश और विदेशों में काफी पसंद किया जाता हैं। पटना के दीघा घाट में इस आम की खुशबू और मिठास पूरे देश और विदेशों में फैली हुई है।

मालदा आम की बढ़ती मांग:

मालदा आम के स्वाद के चलते कई विदेशी राज्य है जहां इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। हर साल मालदा आम को विदेशी राज्यों में भेजकर निर्यात का साधन बना रहता है। कुछ ऐसे राज्य है जो मालदा आम की मिठास और खुशबू के दीवाने हैं और हर साल मालदा आम की मांग करते हैं। जैसे: दुबई, यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड, स्वीडन और नाइज़ीरिया आदि देशों में रहने वाले लोग मालदा की मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें: हापुस आम की पूरी जानकारी (अलफांसो)

मालदा आम के बगान:

किसानों के अनुसार हर साल मालदा में लगभग 33,450 हेक्टेयर दर पर मालदा आम की खेती की जाती है। बढ़ती मांग के चलते मालदा आम कि यह खेती पिछले साल से करीब 300 हेक्टेयर अधिक है। मालदा आम की खेती से आप आम कि इस मालदा किस्म की उपयोगिता का अंदाजा लगा सकते हैं। आम की इस खेती से किसानों को निर्यात में काफी फायदा पहुंचता है।

ये भी पढ़ें: आम के फूल व फलन को मार्च में गिरने से ऐसे रोकें : आम के पेड़ के रोगों के उपचार

मालदा आम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • प्राप्त की गई जानकारियों के अनुसार मालदा आम के विषय में लोगों का यह कहना है। कि इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया मालदा आम की बहुत बड़ी दीवानी थी। वह भारत से आम की मालदा किस्म को हर साल मंगवाया करती थी।
  • कहा जाता है कि सिनेमा दुनिया के मशहूर अभिनेता राजकपूर और गायिका सुरैया भी दीघा के बगीचों में घूमने आया करते थे। करीब सन 1952 में बहुत सारे मालदा आम को अपने साथ मुंबई शहर ले गए थे। पेटी भर मालदा आम को ले जाकर वह मालदा आम के स्वाद का मजा लेना चाहते थे।
  • राजनीतिक दल की बहुत सारी बड़ी हस्तियां मालदा आम की दीवानी थी। कहा जाता है हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा इंदिरा गांधी जी को भी मालदा आम बहुत पसंद था। कई लोगों ने ही यह भी कहा है। कि जब राजेंद्र प्रसाद दिल्ली आया करते थे, तो वह दीघा आम को काफी याद करते थे। 1962 के करीब जब हमारे राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी पटना वापस आये, तो मालदा की बहुत अच्छी फलन बगीचे में लहरा रही थी।
  • मालदा आम की फसल हर साल देश में जितनी भी हस्तियां कहे, जैसे: नेताओं, सेलिब्रिटी यानी कलाकारों, उद्योगपतियों आदि को आम की यह मालदा किस्म भेजी जाती थी।

यह मालदा आम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां थी।

ये भी पढ़ें: लंगड़ा आम की विशेषताएं

नवाब फिदा हुसैन ने लगाया था मालदा आम का पेड़:

मालदा आम के विषय में या महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। कि मालदा आम के पेड़ को नवाब फिदा हुसैन ने लगाया था। नवाब फिदा हुसैन लखनऊ के बहुत मशहूर नवाब थे। मालदा आम का या पौधा नवाब फिदा हुसैन पाकिस्तान के करीब इस्लामाबाद के शाह फैसल मस्जिद के इलाके से लाए थे।आम की यह खास किस्म नवाब फिदा हुसैन द्वारा लगाई गई थी। जब नवाब फिदा हुसैन पटना में रहते थे उसी दौरान उन्होंने दीघा के करीब रेलवे क्रॉसिंग पर और कुछ आसपास के इलाकों में मालदा आम के लगभग 50 से भी ज्यादा पेड़ लगाए थे। 

मालदा आम के विषय में लोग यह कहते हैं कि नवाब साहब बहुत सी गाय पाले हुए थे। जब कभी दूध बच जाता तो वह बचा हुआ दूध मालदा आम की जड़ों में डाल दिया करते थे। कुछ टाइम के बाद जब या पेड़ फल देने लगे तो इन फलों में से दूध जैसा पदार्थ निकलना शुरू हो गया था। यही कारण है कि लोग इस आम को दूधिया मालदा के नाम से भी पुकारते हैं। आम की इस किस्म का नाम दूधिया मालदा आम पड़ा। इसके बाद मालदा आम के पेड़ों की सेवा मोहम्मद इरफान ने काफी अच्छे ढंग से की थी। मोहम्मद इरफान की सेवा को देखते हुए लोगों ने इस बगीचे को इरफान बगीचे के नाम से पुकारने लगे। कहां जाता है कि अखिल भारतीय आम प्रदर्शनी मे मालदा आम प्रथम स्थान पर आता है। अपने स्वाद के चलते मालदा आम सभी किस्मों से उत्तम माना जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा या आर्टिकल मालदा आम की विशेषताएं पसंद आया होगा। हमारी इस पोस्ट में मालदा आम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी हुई है। हमारे इस आर्टिकल में आप मालदा आम के विषय में बेहतर तरीके से जान पाएंगे। यदि आप हमारी जानकारियों से संतुष्ट है तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें। धन्यवाद।

मालदा आम के किसानों को झटका, मात्र तीन रुपये किलो बिक रहे हैं ये आम

मालदा आम के किसानों को झटका, मात्र तीन रुपये किलो बिक रहे हैं ये आम

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम के शुरू होते ही देश में आम की बहार आ जाती है। इन दिनों बाजार में बंगाल का मशहूर मालदा आम आने लगा है। लेकिन आम की फसल आने के साथ ही मालदा आम के किसानों को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में यह आम मात्र 3 रुपये किलो बिक रहा है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं और उन्हें लंबा घाटा लग रहा है। मालदा आम की गिरती हुई कीमत को देखते हुए मंडियों में भी व्यापारी इसे खरीदने से कतरा रहे हैं। अभी बाजार में कच्चे मालदा आमों की भारी आवक हो रही है। कच्चे मालदा आम का उपयोग आचार बनाने में किया जाता है। अगर पिछले कई सालों के रिकार्ड को देखा जाए तो ये आम अच्छी खासी कीमत पर बिकते थे। लेकिन इस साल इन आमों के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। पानी के आभाव में ये आम पेड़ से सूखकर नीचे गिर रहे हैं, इससे इनकी क्वॉलिटी पर फर्क पड़ रहा है। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से आम के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। पहले इस आम की बाजार में कीमत 50 रुपये किलो तक होती थी, लेकिन इस साल इनकी कीमत 3 रुपये किलो से भी कम है। जिसके कारण किसानों के साथ-साथ व्यापारी भी निराश हैं। भीषण गर्मी के कारण फसल भी खराब हो रही है। जिसके कारण किसानों का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
आम की खास किस्मों से होगी दोगुनी पैदावार, सरकार ने की तैयारी
मालदा आम को फाजली आम के नाम से भी जानते हैं। इसका उत्पादन मुख्य तौर पर पश्चिम बंगाल में किया जाता है। यह आम की बेहद लोकप्रिय किस्म है, जो खासकर मालदा जिले में उगाई जाती है। बढ़ती हुई मांग और अच्छे भाव के कारण अब इस आम की किस्म की खेती बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी की जाने लगी है। यह आम बेहद स्वादिष्ट आमों में से गिना जाता है। मालदा आम हरे-पीले और कई जगहों पर लाल रंग में भी पाया जाता है। यह बेहद रसीला आम होता है, जिसमें रेशे होते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है और यह साइट्रस गुणों से भरपूर होता है। वर्तमान में मालदा जिले की लगभग 33,450 हेक्टेयर भूमि पर इस आम की खेती की जाती है। जो लगातार बढ़ रही है। हर साल इस आम के रकबे में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। इस आम की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मांग है, इसलिए इसे बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। पश्चिम बंगाल के लोगों का कहना है कि इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया को मालदा आम बेहद पसंद थे, इसलिए वो हर साल भारत से ये आम मंगवाया करती थीं। पश्चिम बंगाल के लोग कहते हैं कि जो व्यक्ति एक बार मालदा आम खा लेता है, उसे फिर दूसरे आम पसंद नहीं आते।